आडवाणी को जान से मारने की धमकी

LK Advani
नई दिल्ली, 6 फरवरी: भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री उम्‍मीदवार व विपक्ष के वरिष्‍ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को जान से मारने की धमकी मिली है।

आडवाणी के करीबी सूत्रों के मुताबिक यह धमकी पाकिस्‍तान के आतंकवादी संगठन की ओर से उनकी वेबसाइट के जरिये मिली है। इस संबंध में आडवाणी ने गुरुवार देर शाम केंद्र सरकार को सूचित किया।

आडवाणी ने केंद्र सरकार को सूचित किया है कि उनकी वेबसाइट पर पाकिस्तान स्थित एक आतंकी संगठन ने जान से मारने की धमकी भरा खत पोस्‍ट किया है। आडवाणी ने इस संबंध में गृह सचिव एवं आईबी के निदेशक को भी अवगत करा दिया है।

खबर मिली है कि यह धमकी आतंकी संगठन हरकत उल मुजाहिदीन की ओर से उस समय भेजी गई जब आडवाणी कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के दौरे पर थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+