60 साल की महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म

रंजीत कनाडा के कैलगरी शहर में अपने पति के साथ रहती हैं, पिछले 40 वर्षो से उनकी कोख सूनी थी। आखिरकार गुरुवार को एक स्थानीय अस्पताल में उन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।
चिकित्सकों ने बताया कि रंजीत ने समय से तीन सप्ताह पहले से दो बेटों को जन्म दिया। दोनों बच्चों मनजोत और गुरप्रीत तथा रंजीत को गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है। तीनों की ही हालत में सुधार हो रहा है।
रंजीत के पति जागीर हायर ने एक स्थानीय समाचार पत्र से बातचीत में कहा, "मेरी पत्नी ठीक है। मैं बहुत खुश हूं। भगवान ने जीवन के इस पड़ाव पर हमें दो पुत्र दिए हैं। मैं इस खुशी में एक बड़ी पार्टी देना चाहता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications