कांच की बोतल के अंदर बना डाला हवाई जहाज

Madhya Pradesh Map
भोपाल, 6 फरवरी: कांच की बोतल के भीतर बने धातु के हवाई जहाज, तोप, मेढक, कछुआ और फूल जैसी आकृतियां न सिर्फ आश्चर्यजनक हैं बल्कि हर किसी को रोमांचित कर देने वाली भी हैं। साथ ही ये कसरत करने के लिए भी यह मजबूर कर देती है कि बोतल के मुंह से बड़ी ये आकृतियां आखिर बोतल के अंदर पहुंची तो पहुंची कैसे?

मध्यप्रदेश के दतिया जिले में रहने वाले रतन सोनी पिछले ढाई दशक से सोने चांदी के जेवर बनाने का काम करते आ रहे हैं। अचानक एक बार उनके दिमाग में एक बात आई कि वे धातु के शिल्पी तो हैं ही इसलिए ऐसा कुछ काम करें जो उन्हें नई पहचान दे जाए। इसी को आधार बनाकर वे आगे चले और उन्होंने शीशी के अंदर आकृतियां बनाने का अभियान शुरू कर दिया।

रतन सोनी ने आईएएनएस से चर्चा करते हुए बताया कि वे इन आकृतियों को अंतिम रूप शीशी के अंदर ही देते हैं। इसके लिए जरूरी होता है कि शीशी का कांच कुछ इस तरह का हो कि वह आग के ताप को सहन कर सके। वे अब तक शीशी के भीतर कई कलाकृतियां बना चुके हैं। उन्हें एक कृति को बनाने में 15 दिन तक का समय लग जाता है।

शीशी के भीतर धातु की कृति को देखकर कलाकार के कौशल का एहसास हो जाता है। यह कृतियां आकर्षक हैं और दिल जीत लेती हैं। रतन सोनी कहते हैं कि यह दौर प्रतियोगिता का है इसीलिए उन्होंने शीशी के भीतर धातुओं की कृति बनाने में महारथ हासिल की है। शुरुआत उन्होंने कछुआ बनाकर की और अब वे हवाई जहाज तक बना चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+