जिम्बाब्वे में हैजा से गई 3,300 जानें

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूटीओ) का कहना है कि जिम्बाब्वे में हैजा से मरने वालों की संख्या 3,300 हो गई है। जिम्बाब्वे में डब्ल्यूटीओ की प्रतिनिधि कस्टोडिया मैंडलहेट ने बताया कि पिछले वर्ष अगस्त माह से अब तक हैजा के कुल 65,700 मामले दर्ज किए गए हैं।
उन्होंने आशंका प्रकट की कि निकट भविष्य में हैजे के 32,000 नए मामले सामने आ सकते हैं। मैंडलहेट ने कहा, "अगस्त, 2008 से अब तक हैजा की वजह से जिम्बाब्वे में लगभग 3,300 लोगों की जान जा चुकी है।"
मैंडलहेट ने सरकार और दूसरी संस्थाओं से आग्रह किया है कि वे जिम्बाब्वे के ग्रामीण इलाकों में स्वच्छ पानी और स्वास्थ्य सेवाओं को मुहैया कराने में सहयोग दें।


Click it and Unblock the Notifications