अब इजरायली राजदूत पर फेंका गया जूता

यह घटना तब हुई जब इजरायल के राजदूत बेन्नी डैगन स्टॉकहोम विश्वविद्यालय में व्याख्यान दे रहे थे। यह जानकारी गुरुवार को रेडियो रिपोर्ट में दी गई।
बेन्नी डैगन बुधवार रात स्टॉकहोम विश्वविद्यालय में अपने देश में होने वाले आगामी चुनावों के बारे में बातचीत कर रहे थे, जब 50 लोगों वाली दर्शक दीर्घा से उनपर जूते और किताबें फेंकी गई वहां मौजूद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
माना जा रहा है कि जूता फेंकने का मकसद फिलीस्तीन को लेकर इजरायल की नीतियों का विरोध करना था।
गौरतलब है कि इससे पहले दिसंबर में अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश पर एक इराकी पत्रकार ने जूते फेंके थे। यह घटना बुश का कार्यकाल समाप्त होने से पूर्व इराक की उनकी विदाई यात्रा में हुई थी। बुश झुक गए थे और उन्हें चोट नहीं लगी थी।
इसके बाद बीते सोमवार को ब्रिटेन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय में चीनी प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ पर भी एक प्रदर्शनकारी ने 'तानाशाह' कहते हुए जूता फेंका था। यह जूता प्रधानमंत्री को नहीं लगा था।


Click it and Unblock the Notifications