Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

संयुक्त राष्ट्र कराएगा बेनजीर हत्याकांड की जांच

benazir bhutto
इस्लामाबाद, 5 फरवरी: पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या की जांच अब संयुक्त राष्ट्र आयोग करेगा। बेनज़ीर की हत्या वर्ष 2007 में कर दी गई थी।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने इसके लिए एक तीन सदस्यीय आयोग की घोषणा भी की है। हालांकि बान की मून ने ये स्पष्ट नहीं किया कि संयुक्त राष्ट्र की किस व्यवस्था के तहत ये जांच की जाएगी.

इस्लामाबाद पहुंचे संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने संवाददाताओं को बताया कि पाकिस्तान जिन चुनौतियों का सामना कर रहा है उनमें यह वैश्विक संगठन सहयोग के लिए तैयार है।

सरकारी टेलीविजन चैनल के मुताबिक मून ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि एक समृद्ध पाकिस्तान सभी के हित में है।

उन्होंने पाकिस्तान में कुछ दिनों पहले संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी के अपहरण और उसके चालक की हत्या पर संवेदना प्रकट की।
गिलानी ने कहा कि पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र के चार्टर और उद्देश्यों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा, "हम दुनिया के विभिन्न हिस्सों में शांति स्थापित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा चलाए जा रहे कई कार्यक्रमों में पूरा सहयोग का भरोसा दिलाना चाहते हैं।"

गौरतलब है कि बेनज़ीर की हत्या को लेकर अबतक भ्रम बना हुआ है। बेनज़ीर की मौत किस वजह से हुई और इसके पीछे किनका हाथ था यह अबतक साफ नहीं हो पाया है।

शुरूआती सरकारी रिपोर्टों में कहा गया था कि बेनज़ीर भुट्टो अपनी कार की छत में से खड़े होकर लोगों को हाथ हिला रही थीं और जब उन्होंने बम विस्फोट की आवाज़ सुनकर जल्दबाज़ी में बैठने की कोशिश की तो उनका सिर उस खिड़की में लगे हैंडल से टकरा गया और उसी से उनकी मौत हो गई.

जबकि मीडिया का कहना था कि बेनज़ीर भुट्टो की मौत गोली लगने से हुई.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+