ओबामा ने वेतन की सीमा निर्धारित की

ओबामा ने वेतन की सीमा निर्धारित की

राष्ट्रपति ओबामा ने घोषणा की है कि जिन कंपनियों को आर्थिक मदद चाहिए, उन्हें अधिकारियों के वेतन की सीमा पाँच लाख डॉलर निर्धारित करनी होगी. उनका कहना था कि करदाताओं पर वित्तीय क्षेत्र की मदद का ज्यादा भार डालना उचित नहीं है.

राष्ट्रपति ओबामा का कहना था,'' ये शर्मनाक है कि पिछले साल आला बैंक अधिकारियों ने भारी बोनस लिए... अधिकारियों को नाकामी के लिए ईनाम नहीं दिया जाना चाहिए.''

ग़ौरतलब है कि बैंक अधिकारियों को बोनस दिए जाने को लेकर अमरीका जनता में काफ़ी नाराज़गी देखी गई है. ये शर्मनाक है कि पिछले साल आला बैंक अधिकारियों ने भारी बोनस लिए... अधिकारियों को नाकामी के लिए ईनाम नहीं दिया जाना चाहिए राष्ट्रपति ओबामा

ये शर्मनाक है कि पिछले साल आला बैंक अधिकारियों ने भारी बोनस लिए... अधिकारियों को नाकामी के लिए ईनाम नहीं दिया जाना चाहिए

साथ ही ओबामा ने कांग्रेस से वित्तीय संस्थानों को उबारने के लिए लगभग 800 करोड़ के पैकेज को पारित करने की अपील की.

ओबामा का कहना था कि यदि तत्काल क़दम नहीं उठाए गए तो मौजूदा संकट और गंभीर हो सकता है.

इसके पहले भी ओबामा ने देश में मंदी के बुरे दौर के बावजूद कुछ वित्तीय संस्थानों और बैंकों के अपने अधिकारियों को अरबों का बोनस दिए जाने की कड़ी निंदा की थी.

अमरीका के कुछ बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थाओं ने पिछले वर्ष अपने अधिकारियों को 18 अरब डॉलर के बोनस बाँट दिए थे. राष्ट्रपति ओबामा ने ऐसा करने वाले संस्थानों की कड़ी निंदा करते हुए इसे शर्मनाक और ग़ैर ज़िम्मेदाराना बताया था.

उन्होंने कड़े शब्दों में आपत्ति दर्ज करते हुए कहा था कि इन वित्तीय संस्थानों ने ऐसा तब किया जब अमरीकी जनता के टैक्स का एक बड़ा हिस्सा आर्थिक सेवाएं प्रदान करनेवाले क्षेत्रों को संभालने में लगाया जा रहा है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+