40 अंक ऊपर खुला सेंसेक्स

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बुधवार के मुकाबले गुरुवार को 39.71 अंकों की तेजी के साथ 9,241.56 पर खुला।
शुरुआती कारोबार में इसमें कुछ नरमी आई और सुबह करीब 10 बजे यह 6.08 अंक की मामूली तेजी के साथ 9,207.92 पर कारोबार कर रहा था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी ने बुधवार के मुकाबले 0.30 अंक नीचे 2,802.75 पर कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में इसमें तेजी आई और सुबह 10 बजे यह 7.95 अंक ऊपर 2,811 पर कारोबार कर रहा था।


Click it and Unblock the Notifications