ए.एस.मूर्ति बने सत्यम के नए सीईओ

satyam computers
हैदराबाद, 5 फरवरीः सॉफ्टवेयर कंपनी सत्यम कम्प्यूटर्स के सीईओ पद को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही उहापोह अब समाप्त हो गई है।

कंपनी के निदेशक मंडल ने ए.एस.मूर्ति को सत्यम का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। मूर्ति फिलहाल सत्यम के 'ग्लोबल बिजनेस हेड" हैं। इसके अलावा होमी खुसरोखान और पार्थो दत्ता को कम्पनी का स्पेशल एडवाइजर नियुक्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि गत सात जनवरी को सत्यम कंप्यूटर्स के प्रमुख रामालिंगा राजू ने सात हज़ार करोड़ रुपयों से भी अधिक के घोटाले की बात स्वीकार की थी.

इसके बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया था. उनके साथ उनके भाई रामा राजू और मुख्य वित्तीय अधिकारी को भी गिरफ़्तार किया गया और सत्यम के बोर्ड को भंग कर दिया गया था।

फिलहाल रामलिंगा राजू और उसके भाई रामा राजू चंचलगुड़ा जेल में हैं जहां सेबी की टीम उनसे पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+