मुद्रास्फीति की दर घटकर 5.07 फीसदी हुई

पिछले वर्ष की समान अवधि में मुद्रास्फीति की दर 4.78 फीसदी थी। अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक सभी कमोडिटी का थोक मूल्य सूचकांक पिछले सप्ताह के 230.5 से 0.2 फीसदी घटकर 230.1 हो गया।
प्राथमिक वस्तुओं के सूचकांक में भी 0.1 फीसदी की गिरावट हुई और यह पिछले सप्ताह के 249.1 से घटकर 249 हो गया। विनिर्मित वस्तुओं का सूचकांक 0.5 फीसदी गिरकर 201.8 से 200.8 हो गया।
ईंधन, बिजली और स्नेहक के सूचकांक में 0.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह पिछले सप्ताह के 330 से बढ़कर 332 हो गया।


Click it and Unblock the Notifications