बांग्लादेशी आतंकियों ने किया मुंबई हमला !

पाकिस्तान के अखबार 'द डॉन' ने इस संबंध में एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। खबर के मुताबिक पाकिस्तान अब मुंबई हमलों की गेंद बांग्लादेश के पाले में डालना चाहता है।
खबर के मुताबिक पाकिस्तान के गृह राज्य मंत्री तसनीम अहमद कुरैशी ने कहा है कि, पाकिस्तान का मुंबई हमले से कोई लेना देना नहीं है। हमलों की साजिश पाकिस्तान में नहीं रची गई है।
खबर के मुताबिक अब पाकिस्तानी जांच एजेंसियां भी यही कह रही है कि इस हमले में हूजी का हाथ है। जांच एजेंसियों का दावा है कि उनके पास इस हमले में हूजी का हाथ होने के सबूत हैं।
हूजी ने मुंबई हमलों के लिए कैसे ट्रेनिंग दी, यह भी वो जानते हैं। यही नहीं उनका दावा है कि मुंबई हमलों की कुछ तैयारी दुबई में भी हुई है। खबर में यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान जांच के नतीजों को भारत और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समक्ष जल्द ही रखेगा।


Click it and Unblock the Notifications