अमेरिका में फिर भारतीय इंजीनियर की हत्या

आंध्रप्रदेश में पश्चिम गोदावरी जिले के पालकोंडुर के रहने वाला यह मैकेनिकल इंजीनियर अटलांटा में टोयटो कम्पनी में कार्यरत था।
आंध्रप्रदेश पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक इंजीनियर की हत्या लूटपाट के इरादे से की गई है। पिछले डेढ़ साल में अमेरिका में आंध्रप्रदेश के लोगों की यह आठवीं हत्या है।
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक सुधीर की हत्या उस समय की गई, जब उसने घर का दरवाजा खोला, या फिर उसकी हत्या के बाद दरवाजा बंद कर दिया गया। उसका शव दरवाजे के पास पाया गया।
रोजाना सुधीर अपने आंध्र प्रदेश के मित्रों के साथ स्थानीय क्लब में टेनिस खेलने जाता था। मंगलवार को जब वो क्लब नहीं आया तो उसके मित्रों ने उसे फोन किया। फोन भी नेटवर्क से बाहर था।
उसका मित्र मधुकर जब सुधीर के घर पहुंचा तो देखा घर के बाहर दो कारें खड़ी हैं। एक सुधीर की और दूसरी उसकी बहन की।
उसने तुरंत पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घर का दरवाजा खोला तो सुधीर का शव जमीन पर पड़ा पाया। मधुकर ने यहां हैदराबाद में सुधीर के पिता को सारी जानकारियां दीं। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने उन्हें सुधीर के शव को देखने तक नहीं दिया।
सुधीर ने बीटेक की पढ़ाई पीईएस इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी बेंगलुरु से की थी।


Click it and Unblock the Notifications