बिहार: संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस में आग लगी

Bihar map
पटना, 5 फरवरी: बिहार में सोनपुर रेल मंडल के छपरा-सोनपुर रेलखंड के गोल्डनगंज रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार को संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस के सामान्य श्रेणी के एक डब्बे में आग लग गई। इसमें किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

दिल्ली से दरभंगा जा रही यह ट्रेन जैसे ही छपरा रेलवे स्टेशन से खुली तभी सामान्य श्रेणी के डब्बे के नीचे के पहिया में आग लग गई। गोल्डनगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया और आग बुझाकर ट्रेन को फिर से रवाना किया गया, लेकिन गोल्डनगंज स्टेशन से चलने के बाद इसमें एक बार फिर आग लग गई। इससे पूरे डिब्बे में अफरातफरी मच गई।

सोनपुर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी बी़ राम ने बताया, "संभावना है कि यह घटना पहिया के नीचे लगे एक्सल के समीप लोहे के रगड़ खाने के कारण हुई। बड़ा गोपालगंज रेलवे स्टेशन पर उक्त बोगी को ट्रेन से अलग कर दिया गया तथा ट्रेन को अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना कर दिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+