इंदौर केंद्रीय जेल में संघर्ष, 3 कैदी घायल

रात के वक्त केंद्रीय जेल में प्रार्थना होती है। बुधवार की रात को प्रार्थना के वक्त कुछ कैदी बच्चा वार्ड के करीब बैठकर बीड़ी पी रहे थे। जिस पर हरजी नाम के कैदी ने प्रार्थना के वक्त बीड़ी पीने पर आपत्ति दर्ज कराई तो तौफीक, राजिक, कन्हैया, लाला और विनोद नाम के कैदियों ने उसपर हमला बोल दिया।
हरजी को बचाने आए दो अन्य कैदी लक्ष्मण और गणेश पर उन लोगों ने ब्लेड से हमला बोल दिया। इस हमले से वे दोनों बुरी तरह घायल हो गए है।
जेल अधीक्षक संजय पांडे ने बताया है कि पांच कैदियों ने मिलकर लक्ष्मण और गणेश के चेहरे पर ब्लेड से हमला बोला। वहीं हरजी को भी चोंटें आई। तीनों को उपचार के लिए एम़ वाय़ अस्पताल ले जाया गया। हमलावर पांच कैदियों के खिलाफ एम़ जी़ रोड थाने में मामला दर्ज करा दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications