सत्यम के मुख्य कार्यकारी बने ए.एस. मूर्ति (लीड-2)

बोर्ड ने ए. एस. मूर्ति को नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी तत्काल प्रभाव से नियुक्त करने की घोषणा की।

मूर्ति ने इस अवसर पर कहा कि मुझे विश्वास है कि हम असंभव को संभव कर दिखाएंगे। मैं सत्यम की पुरानी साख वापस लौटने के लिए बोर्ड, सलाहकारों और सहयोगियों के साथ मिलकर काम करूंगा।

मूर्ति वर्ष 1994 से ही सत्यम से जुड़े हुए हैं। मुख्य कार्यकारी बनाए जाने से पहले वे सत्यम के मुख्य आपूर्ति अधिकारी थे। पिछले 15 वर्षो से सत्यम में काम कर रहे मूर्ति को संगठन की गहरी समझ है।

बोर्ड में नियुक्त दो विशेष सलाहकारों में से एक पार्थो दत्ता ने कहा कि कंपनी के तिमाही नतीजों सहित अन्य जटिल वित्तीय गतिविधियों पर अगले हफ्ते ध्यान केंद्रित किया जाएगा। एक पूर्व चार्टर्ड एकाउंटेंट दत्ता कंपनी के वित्तीय संचालन की निगरानी करेंगे। कंपनी ने टाटा केमिकल्स के पूर्व निदेशक होमी खुसरोखान को बोर्ड का दूसरा सलाहकार नियुक्त किया है।

बोर्ड के एक सदस्य सी. अच्युतन ने कहा कि हमें विश्वास है कि हम सही कदम उठा रहे हैं जिससे ग्राहकों, सहयोगियों और निवेशकों के हित सुरक्षित होंगे।

एक बयान में सत्यम ने कहा कि 6 अरब रुपये के कोष और अन्य प्राप्तियों से कंपनी को अपनी वित्तीय समस्याओं से उबरने में सहायता मिलेगी। बयान में उन बैंकों के नाम नहीं बताए गए जिन्होंने कर्ज को मंजूरी दी है।

सत्यम ने दोहराया कि दुनिया भर में सत्यम के कर्मचारियों को जनवरी का वेतन और अमेरिका स्थित स्टाफ को फरवरी (पाक्षिक) का वेतन भुगतान कंपनी के आंतरिक संसाधनों से किया गया है।

इस बीच बोर्ड ने वाचटेल, लिप्टन और रोजेन व काट्ज को अमेरिका में मुकदमे की सुनवाई के लिए वकील नियुक्त किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+