अब स्वीडन में इजरायली राजदूत पर जूता फेंका गया
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक बेन्नी डैगन बुधवार रात स्टॉकहोम विश्वविद्यालय में अपने देश में होने वाले आगामी चुनावों के बारे में बातचीत कर रहे थे, जब 50 लोगों वाली दर्शक दीर्घा से उन पर ये वस्तुएं फेंकी गईं।। वहां मौजूद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
माना जा रहा है कि जूता फेंकने का मकसद फिलीस्तीन को लेकर इजरायल की नीतियों का विरोध करना था।
अरब जगत में जूता फेंकना भारी अपमान समझा जाता है और डैगन वाली घटना से पूर्व गत दिसंबर में अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश पर एक इराकी पत्रकार ने जूते फेंके थे। यह घटना बुश का कार्यकाल समाप्त होने से पूर्व इराक की उनकी विदाई यात्रा में हुई थी। बुश झुक गए थे और उन्हें चोट नहीं लगी थी।
इसके बाद बीते सोमवार को ब्रिटेन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय में चीनी प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ पर भी एक प्रदर्शनकारी ने 'तानाशाह' कहते हुए जूता फेंका था। यह जूता प्रधानमंत्री को नहीं लगा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications