मुंबई हमलों पर जल्द जवाब देगा पाक

जवाब इस सप्ताह दिए जाने की संभावना है। राजनयिक तथा अन्य सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान का जवाब अंतिम चरण में है तथा विदेश और गृह मंत्रालयों द्वारा इसकी जांच की जा रही है ताकि इसे भारत को सौंपा जा सके।
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के जवाब को अंतिम रूप देने में मदद के लिए मलिक को तलब किया था। वह आज सुबह यहां पहुंचे।
संभावना है कि उच्चायुक्त गृह मंत्रालय मामलों के प्रमुख रहमान मलिक विधि मंत्री फारूक नायक और विदेश सचिव सलमान बशीर से मुलाकात कर पाकिस्तान द्वारा उठाए गए सवालों पर भारत के जवाब पर विचार विमर्श करेंगे। भारतीय दस्तावेज मिलने के बाद पाकिस्तान ने ये सवाल उठाए थे।
सूत्रों ने बताया कि भारत के जवाबों को पाकिस्तान का जवाब देने में इस्तेमाल किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications