चीन के साथ संबंध सुधारेगा अमेरिका

हिलेरी की पहली विदेश यात्रा का मकसद जापान और दक्षिण कोरिया के साथ संबंधों को और मजबूत करना और चीन के साथ पेचीदा संबंधों को ठीक करना है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता राबर्ट वुड ने कहा कि चीन के प्रति अमेरिका की नीति के बारे में नयी सरकार समीक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि अमेरिका एवं चीन के बीच संबंधों को आकार देने में विदेश विभाग महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा आप उम्मीद कर सकते हैं कि चीन के साथ द्विपक्षीय संबंध में विदेश विभाग महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है।
एक सवाल के जवाब में वुड ने कहा यह काफी जटिल एवं विस्तृत संबंध है। हम देखेंगे कि संबंधों को और बढ़ाने के लिए क्या किया जा सकता है।
हमारे बीच द्विपक्षीय संबंध काफी तेजी से बढ़ रहा है और यह रणनीतिक एवं महत्वपूर्ण है। विदेश मंत्री आज ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड मिलिबैंड और जर्मनी के विदेश मंत्री फ्रैंक वाल्टर स्टेनमियर से मुलाकात करेंगी।
विदेशी समकक्षों के साथ यह उनकी पहली मुलाकात होगी। वुड ने कहा कि ब्रिटिश एवं जर्मन समकक्षों के साथ मुलाकात में हिलेरी अफगानिस्तान सहित परस्पर हित के कई मुद्दों पर वार्ता करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications