उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में 8 मरे

मुरादाबाद के पुलिस उपाधीक्षक संजय ने आईएएनएस को बताया कि हादसा कठगर थाना-क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-मुरादाबाद राजमार्ग पर रफातपुर के निकट हुआ। टेवेरा में कुल 12 लोग सवार थे। ट्रक पर सवार दो लोगों को भी चोटें आईं।
संजय के मुताबिक हादसे में पांच महिलाओं समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो की अस्पताल में मौत हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस उपाधीक्षक ने बताया, "मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। टेवेरा का नंबर उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले का है। हादसे के बाद से मौके से फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications