महिला आयोग की रिपोर्ट का विरोध शुरू

Mangalore Pub
नई दिल्‍ली, 4 फरवरी: मेंगलौर के एक पब में लड़कियों के साथ हुई छेड़छाड़ व मारपीट की घटना पर पूरे देश से तीखी प्रतिक्रिया आयी। इस मामले पर जांच के बाद जब राष्‍ट्रीय महिला आयोग ने अपनी रिपोर्ट पेश की, तो उसका विरोध शुरू हो गया है।

केंद्रीय महिला एवं बाल कल्‍याण मंत्री रेणुका चौधरी ने कहा है कि पब मामले पर महिला आयोग की सदस्‍य निर्मला वेंकटेश द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में विरोधाभास है।

निर्माला वेंकटेश ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि उन्‍होंने खुद पब का निरीक्षण किया, वहां पर सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं थे। इसलिए पब का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश उन्‍होंने की।

रिपोर्ट पर रेणुका चौधरी ने कहा है कि निर्मला वेंकटेश को यह देखना चाहिये कि वो क्‍या कह रही हैं। उन्‍होंने कहा कि रिपोर्ट में हमलावरों का पक्ष लिया गया है।

रेणुका चौधरी का कहना है कि फिलहाल अभी तक लिखित रूप में रिपोर्ट उनके पास नहीं पहुंची है। लेकिन उन्‍हें अधिकारियों से इस बारे में पता चला है।

अलग से जांच टीम भेजने पर निर्मला ने रेणुका चौधरी को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने पलटवार करते हुए सवाल दागा कि रिपोर्ट से संतुष्ट होने या न होने वाली वह कौन होती हैं?

उन्हें उनका काम करने दो। उन्होंने कहा कि आयोग की जांच फाइनल है। संविधान कहता है कि आयोग की जांच फाइनल है। मैंने इस मामले में काफी अहम जांच की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+