यूपी के विकास में बाधा डाल रहा केंद्र: मायावती

Mayawati
लखनऊ, 4 फरवरी: उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर राज्य के समग्र विकास में अवरोध पैदा करने का आरोप लगाया है।

लखनऊ में बुधवार को अपने सरकारी अवास पर गरीब बालिकाओं के लिए कल्याणकारी योजनाओं के शुभारंभ के मौके पर मायावती ने कहा कि संप्रग सरकार उत्तर प्रदेश के विकास में लगातार रुकावट डाल रही है और राज्य सरकार द्वारा विकास के लिए मांगी जा रही आर्थिक मदद की अनदेखी कर रही है।

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि केंद्र सरकार के इन अवरोधों के बावजूद राज्य की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सरकार कल्याणकारी योजनाएं शुरु करती रहेगी।

केंद्र सरकार पर राज्य की अनदेखी का आरोप लगाते हुए मायावती ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से राज्य के समग्र विकास के लिए 80,000 करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज की मांग की थी जो अभी तक लंबित है।

मायावती ने कहा कि उन्होंने रायबरेली और अमेठी में बंद पड़ी औद्योगिक इकाइयों को फिर से खोलने और राज्य के सूखाग्रस्त इलाकों के विकास के लिए भी केंद्र सरकार आर्थिक मदद मांगी थी लेकिन अभी तक कोई मदद नहीं मिली।

गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की बालिकाओं के लिए मुख्यमंत्री मायावती द्वारा शुरू की गई महामाया गरीब बालिका आशीर्वाद योजना के तहत 15 जनवरी, 2009 के बाद जन्म लेने वाली बालिकाओं के नाम राज्य सरकार की तरफ से एक लाख रुपये जमा किए जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+