बोरीवली में रेल यात्रियों पर लाठीचार्ज

यह हंगामा सुबह साढ़े नौ बजे तब शुरू हुआ जब यहां से गुजरने वाली लोकल ट्रेन बिना सूचना के रद्द कर दी गई। बस फिर क्या था हजारों की संख्या में यात्रियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्लेटफॉर्म क्रंमांक 1 और 2 पर यात्रियों ने ट्रेन रोकने के लिए गुस्साएं लोग ट्रेन की पटरियों पर ही जाकर बैठ गए हैं।
चार घंटे तक चले इस प्रदर्शन में जब भीड़ उग्र होने लगी तो पुलिस ने यात्रियों पर लाठीचार्ज कर दिया। वेस्टर्न लाइन पर रेल यातायात प्रभावित होने के कारण मुंबई के करीब दस लाख लोग प्रभावित हुए।
इस घटना के दौरान बोरीवली से जाने वाली बसों में खासी भीड़ देखने को मिली। हजारों लोग जो अपने कामकाज के लिए निकले थे वो घंटों लेट हो गये। वेस्टर्न लाइन की लोकल ट्रेन सेवा दोपहर करीब दो बजे बहाल हो सकी।


Click it and Unblock the Notifications