Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सॉफ्टवेयर उद्योग ने जगाई उम्मीदें: नैस्कॉम

bpo india
नई दिल्ली, 4 फरवरीः वैश्विक स्तर पर आर्थिक मंदी के बावजूद भारतीय सॉफ्टवेयर और सेवा उद्योग के चालू वित्त वर्ष में 16 फीसदी की दर से विकास करने और 60 अरब डॉलर का राजस्व अर्जित करने का अनुमान है।

द नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसिज कंपनीज (नैस्कॉम) ने बुधवार को कहा कि बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिग (बीपीओ) सेक्टर को मिलाकर 17 प्रतिशत की विकास दर के साथ राजस्व 71.7 अरब डॉलर रहने की संभावना है।

इसमें 16-17 फीसदी बढ़ोतरी के साथ सॉफ्टवेयर और सेवाओं के निर्यात का हिस्सा 47 अरब डॉलर होगा। नैस्कॉम ने यह भी कहा कि वित्त वर्ष में घरेलू बीपीओ उद्योग अधिकतम 40 फीसदी की दर से विकास करेगा।

नैस्कॉम के चेयरमैन और जेंसर टेक्नोलॉजी के वैश्विक मुख्य कार्यकारी गणेश नटराजन ने कहा, "पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं के लिए चालू वित्त वर्ष चुनौतीपूर्ण है, लेकिन भारतीय आईटी-बीपीओ उद्योग ने संतुलित विकास का प्रदर्शन किया है।"

रिपोर्ट जारी करते वक्त संवाददाताओं से बातचीत में नटराजन ने कहा, "हमने देखा है कि यूरोप, एशिया प्रशांत और बाकी की दुनिया अमेरिका की तुलना में तेजी से विकास कर रही हैं, जिससे इस उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए भौगोलिक विविधता की महत्वपूर्ण भूमिका स्पष्ट होती है।"

नैस्कॉम ने यह भी कहा कि उसे 2010-11 तक सॉफ्टवेयर और बीपीओ उद्योग के 15 फीसदी की दर से बढ़कर केवल निर्यात से 60-62 अरब डॉलर का राजस्व कमाने की संभावना है।

नैस्कॉम के अध्यक्ष सोम मित्तल ने कहा, "मजबूत नींव और वैश्विक ग्राहकों को हमारे द्वारा मुहैया करवाई जाने वाली सेवा के कारण वैश्विक मंदी के बावजूद भारतीय उद्योग में विकास जारी रहेगा।"

उन्होंने कहा, "हम यह भी महसूस करते हैं कि यह समय उद्योग के लिए सीखने का है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+