ओबामा ने माना चूक हुई

ओबामा ने टेलीविजन चैनलों को दिए साक्षात्कारों में यह स्वीकार किया कि उनके द्वारा मंत्री पद पर नामित दो व्यक्तियों के कर संबंधी विवाद में फंसने से परिवर्तन के उनके एजेंडे पर विपरीत प्रभाव पड़ने का भय है।
ओबामा ने कहा कि उनसे चूक हुई और वे इसकी जिम्मेदारी लेते हैं।
ओबामा ने सीनेट में बहुमत दल के नेता टॉम डैशले को स्वास्थ्य और मानव सेवाएं विभाग के मंत्री और नैंसी किलेफर को संघीय व्यय निरीक्षक के पद के लिए नामांकित किया था। ये दोनों मंगलवार को व्यक्तिगत कर समस्याओं संबंधी विवाद से घिर गए।
ओबामा ने टेलीविजन साक्षात्कार में कहा कि मैं ऐसा संदेश नहीं देना चाहता कि अमेरिका में दो प्रकार के नियम हैं। शक्तिशाली लोगों के लिए अलग और सामान्य लोगों के लिए भिन्न, जो रोज काम करते हैं और कर चुकाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications