इटली के राष्ट्रपति ने भारतीय नागरिक पर हमले की निंदा की

ज्ञात हो कि रोम के निकट नेतुनो शहर में एक रेलवे स्टेशन पर सो रहे 35 वर्षीय भारतीय श्रमिक नवतेज सिंह सिद्धू पर रविवार को हमला किया गया। सिद्धू फिलहाल जिंदगी व मौत के बीच जूझ रहे हैं।

पुलिस ने इस मामले में दो वयस्कों तथा एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। तीनों ने सिद्धू पर पेट्रोल फेंकने व आग लगाने की बात स्वीकार की है।

राष्ट्रपति जार्जिओ नैपोलिटानो ने हमले की तीव्र निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह अपने आप में इटली की एक डरावनी घटना है।

उन्होंने कहा, "फिलहाल इसे बहुत बड़ी घटना के रूप में नहीं लिया जा सकता, लेकिन इस घटना के बाद जिस तरह के रुझान देखने को मिल रहे हैं, उसके लक्षण बहुत खतरनाक हैं।"

इटली में स्थित भारतीय राजनयिकों ने सिद्धू से मुलाकात की। राजनयिकों के अनुसार सिद्धू की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका शरीर 40 प्रतिशत जल चुका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+