ब्रिटेन में भारी हिमपात, जनजीवन प्रभावित

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक देशभर में और भारी ज्यादा हिमपात होने का अनुमान व्यक्त किया है। माना जा रहा है कि वर्ष 1991 के बाद का यह सबसे जबरदस्त हिमपात है।
सर्द हवाओं की वजह से तापमान शून्य से नीचे चला गया है। 10 से 40 सेंटीमीटर बर्फबारी होने से फ्रास का आधा हिस्सा और बेल्जियम भी इससे प्रभावित हुआ।
लंदन के हवाई अड्डा प्रशासन ने बताया कि सोमवार को साइप्रस एयरवेज का विमान हीथ्रो हवाई अड्डे के रनवे पर फिसल गया था लेकिन सभी यात्री सुरक्षित बच गए इसलिए अब मुख्य हीथ्रो हवाई अड्डा बंद कर दिया गया है।
अगले दो दिन और ज्यादा हिमपात का अनुमान व्यक्त किया गया है। जिसकी वजह से दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड मुख्य रूप से प्रभावित होंगे।
चालकों और रेल नेटवर्क इस्तेमाल करने वालों से सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही यात्रा पर निकलने को कहा गया है जबकि एंबुलेंस सेवाएं सिर्फ जान जोखिम में होने की स्थिति में ही चलेंगी।


Click it and Unblock the Notifications