'कश्मीर मुद्दे को पाक से न जोड़ें अमेरिका'

उन्होंने कहा कि ये दोनों मुद्दे पूरी तरह अलग हैं और यदि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा इसे जोड़कर रूप में देखते हैं तो वह गलत कर रहे हैं।
नारायणन ने एक निजी टेलीविजन चैनल को दिये गये साक्षात्कार में कहा कि ओबामा ने पिछले दिनों जो कहा था उससे लगता है कि पाकिस्तान के कबायली क्षेत्र में जारी हिंसा का कारण कश्मीर समस्या है। यह भारत के लिए चिंता की बात है।
बकौल नारायणन भारत ने ओबामा के प्रशासनिक सदस्यों को बता दिया है कि अमेरिका द्वारा पाकिस्तान और अफगानिस्तान मामले के लिए नियुक्त किए गए विशेष प्रतिनिधि के भारत-पाक एजेंडे का अंग भारत नहीं होगा। उन्होंने कहा है कि वो मानते हैं कि कश्मीर का माहौल अब काफी शांत है और सुरक्षित भी।


Click it and Unblock the Notifications