यूपी: पुलिसकर्मियों ने बच्ची को पीटा

Uttar Pradesh map
लखनऊ, 3 फरवरी: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में किलोखर गांव की एक आठ वर्षीय बच्‍ची की पुलिस ने 280 रुपयों की कथित चोरी के संदेह में निर्मम पिटाई की।

पुलिसवालों ने बाल पकड़कर बच्ची को उठाया, उसके कान मरोड़े और उसे थप्पड़ लगाया। इस पूरे वाकये को टेलीविजन कैमरे में कैद कर लिया गया। पूरे देश के टेलीविजन दर्शक इस दृश्य को देखकर सकते में आ गए।

इटावा के पुलिस प्रमुख केएस सिंह ने कहा, "हमने पहले ही जसवंतनगर के एसएचओ (स्टेशन हाउस अफसर) चंद्रपाल सिंह को निलंबित कर दिया है। इस घटना में शामिल एक अन्य इंस्पेक्टर को बर्खास्त कर दिया गया है।" उन्होंने कहा कि घटना के जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) बृजलाल ने कहा कि घटना में शामिल सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होगा।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर कहा कि बालिका के पास से कोई पैसा नहीं बरामद हुआ और उसे वापस घर भेज दिया गया है।

पुलिस ने कहा कि एक ग्रामीण ने बच्ची को जसवंतनगर पुलिस स्टेशन ले जाकर शिकायत की थी कि उसने रुपये चुराए हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+