अब चीनी प्रधानमंत्री पर जूते से वार

ब्रिटेन में एक मानवाधिकार कार्यकर्ता ने कैंब्रिज विश्वविद्यालय में भाषण दे रहे चीन के प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ पर कथित रूप से जूता फेंका। जूता जियाबाओ से कुछ मीटर की दूरी पर जा गिरा। ब्रिटेन के प्रेस एसोसिएशन के मुताबिक जूता फेंकने वाले व्यक्ति को सुरक्षा बलों ने तत्काल हिरासत में ले लिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि भाषण के दौरान एक व्यक्ति खड़ा हुआ और चिल्लाया, 'तुम अपने आप को वेश्याओं की तरह क्यूं बेच रहे हो? तुम इस आदमी के झूठ कैसे सुन रहे हो?'
चिल्लाते हुए व्यक्ति ने भाषण में बाधा पहुंचाई और चिल्लाते हुए एक वस्तु स्टेज पर फेंक दी। घटना के विडियो फुटेज में देखा गया कि वह वस्तु जूता ही था। जूता फेंके जाने पर जियाबाओ कुछ देर रुके, लेकिन फिर उन्होंने अपना भाषण जारी रखा।


Click it and Unblock the Notifications