'वैलेंटाइंस डे मनाया तो खैर नहीं'

Pramod Mutalik
मेंगलौर, 3 फरवरी: हाल ही में शहर के एक पब में घुसकर युवतियों के साथ अभद्रता व मारपीट करने वाले हिंदू संगठन श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओं ने साफ चेतावनी दी है, कि अगर 14 फरवरी को वैलेंटाइंस डे मनाया तो खैर नहीं।

श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओं ने मेंगलौर व आसपास के जिलों में स्थित रेस्‍त्रां, होटल, पब और शिक्षण संस्‍थानों को साफ चेतावनी दी है कि वो वैलेंटाइंस का आयोजन न करें।

श्रीराम सेना का तर्क है कि वैलेंटाइंस डे हिंदूवादी सभ्‍यता के विपरीत है। इस बात का हवाला देते हुए सेना ने गिफ्ट और ग्रीटिंग कार्ड्स की दुकानदारों को भी चेताया है कि वो वैलेंटाइंस डे से संबंधित ग्रीटिंग कार्ड और गिफ्ट न बचें।

सेना के कार्यकर्ताओं के हौंसले इसलिए और बुलंद हैं, क्‍योंकि उनके मुखिया प्रमोद मुतालिक जमानत पर रिहा हो गये हैं।

सेना के कार्यकर्ताओं के मुताबिक संगठन की ओर से कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री व राज्‍यपाल को इस संबंध में एक ज्ञापन दिया जाएगा, जिसमें वैलेंटाइंस डे मनाये जाने पर रोक की मांग की जाएगी। यही नहीं लोगों तक अपनी चेतावनी पहुंचाने के लिए पर्चे भी बांटे जाएंगे।

संघ परिवार भी करता रहा है विरोध

श्रीराम सेना ने इस बार वैलेंटाइंस डे को लेकर चेतावनी दी है, लेकिन संघ परिवार पहले भी इसकी खिलाफत करता रहा है। पिछले कई वर्षों से विश्‍व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता वैलेंटाइंस डे पर विरोध दर्ज करते आ रहे हैं।

पिछले साल दिल्‍ली व उत्‍तर प्रदेश के कई जिलों में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की थी। यही नहीं कई जगह प्रदर्शन भी किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+