एंटोनी‍ फिर बोले 'पाक आतंकवाद का केंद्र'

नई दिल्ली, 3 फरवरी: भारत ने मंगलवार को एक बार फिर से पाकिस्तान को वैश्विक 'आतंकवाद का केंद्र' करार देते हुए उससे मुंबई में आतंकवादी हमलों के दोषियों के खिलाफ "गंभीरतापूर्वक और दृढ़तापूर्वक" कदम उठाने का आग्रह किया।

रक्षामंत्री ए.के.एंटनी ने 11 वें एशियाई सुरक्षा सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए घोषणा की,"पाकिस्तान वैश्विक आतंकवाद का केंद्र बन गया है।"

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षो में जो सकारात्मक उपलब्धियां हासिल हुई थीं वे मुंबई पर हुए घातक हमलों की वजह से नष्ट हो गईं।

उन्होंने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर किए गए हमले पाकिस्तानी तत्वों द्वारा ही नियोजित और क्रियान्वित किए जा सकते थे। जो पाकिस्तानी नेतृत्व द्वारा व्यक्त की गई इन प्रतिबद्धताओं के विपरीत हैं कि वे अपनी धरती का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों के लिए नहीं होने देंगे।

एंटनी ने कहा कि ऐसे हमलों के अपराधियों और उनको नियंत्रित करने वालों के खिलाफ गंभीरतापूर्वक और दृढ़तापूर्वक कार्रवाई करना पाकिस्तान सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई क्षेत्र के हित में होगी।

एंटनी ने कहा कि यह क्षेत्र और पूरी दुनिया के हित में होगा कि ऐसी हिंसा को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और आतंकवादी ढांचा नष्ट किया जाए।

AK Antony
भारत ने 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए हमले का आरोप पाकिस्तान स्थित संगठन लश्कर-ए-तैयबा पर लगाया है। इस हमले में 26 विदेशियों सहित 170 लोगों की मौत हुई थी और 300 से अधिक घायल हुए थे। भारत ने पांच जनवरी को मुंबई हमलों में पाकिस्तानी तत्वों का हाथ होने के संबंध में सबूत सौंपे थे।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने रविवार को कहा था कि संघीय जांच एजेंसी ने इस दस्तावेज की जांच करके एक रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। भारत को शीघ्र ही राजनयिक माध्यम से इस रिपोर्ट से अवगत कराया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+