अपहरण मामले में सपा विधायक गिरफ्तार

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने सोमवार को लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि विधायक अशोक सिंह चंदेल और उनके साथी लल्लू को हमीरपुर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को विवेकनगर से गिरफ्तार किया है।
दोनों के खिलाफ कोतवाली में अपहरण का मामला दर्ज था और इनके विरूद्ध मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) हमीरपुर द्वारा गत 31 जनवरी को गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।
पुलिस के मुताबिक स्थानीय निवासी परशुराम कुशवाहा उर्फ पप्पू ने विधायक अशोक सिंह चंदेल समेत आठ के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाया था। परशुराम की शिकायत पर 25 जुलाई 2006 को विधायक पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।
अशोक सिंह चंदेल को सपा ने आगामी लोकसभा चुनाव में हमीरपुर संसदीय सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications