हल्की बढ़त के साथ खुले शेयर बाज़ार

मंगलवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सोमवार के मुकाबले 62.29 अंकों की तेजी के साथ 9,128.99 पर खुला था। सुबह करीब 10 बजे सेंसेक्स 152.26 अंक ऊपर 9,218.96 पर कारोबार कर रहा था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी ने सोमवार के मुकाबले 6.95 अंक ऊपर 2,773.50 पर कारोबार की शुरुआत की। सुबह करीब 10 बजे यह 45.35 अंकों की जबरदस्त तेजी के साथ 2,812 पर कारोबार कर रहा था।


Click it and Unblock the Notifications