निरुला एक बार फिर बिक्री के लिए तैयार

54 आउटलेट श्रृंखला का स्वामित्व वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया स्थित निजी इक्विटी फंड नैविस कैपिटल पार्टनर्स के पास है। नैविस ने इसे वर्ष 2006 में दिल्ली के निरुला परिवार से 90 करोड़ में खरीदा था।
कंपनी के मौजूदा खरीदारों में दिल्ली स्थित डाबर परिवार, थापर ग्रुप, द ब्लैंक चेक फर्म, इंडियन होस्पिटालिटी कॉरपोरेशन और दुबई की एक फंडिंग कंपनी है।
नैविस कैपिटल पार्टनर्स के निवेश निदेशक भारत शाह ने मामले पर टिप्पणी करने से मना करते हुए कहा "निरुला के लिए निवेश अभी जारी है"।
नैविस ने इससे पहले भी भारत में कई रेस्टोरेंट चेन खरीदे और बेचे हैं। इस साल निरुला को कुछ झटके झेलने पड़े जिस कार इसने दिल्ली के चाणक्यपुरी और लखनउ स्थित कुछ आउटलेट बेच दिए।
नैविस पिछले एक साल से निरुला को बेचने का इच्छुक है। कंपनी ने यह भी कहा कि वह या तो निरुला के सारे आउटलेट बेच देगी या फिर इसके कुछ शेयर भी बेच सकती है।


Click it and Unblock the Notifications