मध्य प्रदेश में सड़क दुर्घटना में 7 मरे

मिली जानकारी के अनुसार सतना जिले के खुटहा गांव की रामायण मंडली जीप से नजदीकी गांव जा रही थी तभी बेला के पास अमर पाटन मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे जीप में सवार सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में गया प्रसाद द्विवेदी (60 वर्ष), हरगोविन्द द्विवेदी (30 वर्ष), लालजी द्विवेदी (40 वर्ष), प्रदीप (35 वर्ष), राम कृष्ण (26 वर्ष), सूर्यकान्त द्विवेदी (35 वर्ष) शामिल हैं।
रामपुर थाने के प्रभारी भूपेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को रीवा के मेडिकल कालेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक वाहन को मौके पर ही छोडकर फरार हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications