प्रचंड के लिए कूप्रथाएं बनीं बड़ी चुनौती

प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल प्रचंड ने पिछले सप्ताह ही देश में दहेज और छुआछूत पर पाबंदी लगाने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि नेपाल में शादी के लिए दहेज लेने व देने की कुप्रथा पर एक सप्ताह के अंदर रोक लगा दी जाएगी।
जबकि सरकारी मीडिया ने सोमवार को खबर दी है कि तराई जिले सुनसरी के गौतमपुर गांव में आर्य प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक बिशुदयाल मेहता ने एक मोटरसाइकिल की मांग करते हुए अपनी पत्नी रामवती को उसके मायके पहुंचा दिया।
अहम बात यह है कि प्रधानाध्यापक को ग्राम समिति का भी पूरा समर्थन मिला।
उधर, संखुवासभा जिले के खांदबारी गांव में जातिगत आधार पर छुआछूत का मामला प्रकाश में आया है। इस गांव में दलित समुदाय के लोगों को मंदिरों व दूसरों के घरों में जाने और गांव के तालाब से पानी लेने की मनाही है।


Click it and Unblock the Notifications