दुनिया का सबसे बड़ा रेडियो टेलीस्कोप

ईस्ट एशिया 'वेरी लांग बेसलाइन इंटरफेरोमेट्री' (वीएलबीआई) नामक इस श्रृंखला में चीन, जापान और दक्षिण कोरिया की 19 रेडियो टेलीस्कोप शामिल हैं। इस टेलीस्कोप का दायरा उत्तरी जापान के होक्काइदो द्वीप से लेकर पश्चिमी चीन के कुनमिंग और उर्मिकी प्रांत तक है।
इस टेलीस्कोप का प्रयोग चांद की जांच के लिए भेजे जाने वाले यानों की कक्षा निर्धारित करने के लिए भी किया जाएगा। चीन का चांग-1 ऐसा ही एक यान है।
ईस्ट एशिया वीएलबीआई संकाय समिति के सचिव शेन झिकियांग ने कहा कि वर्ष 2003 में इसका विचार आया था और तब से अब तक इसने कई प्रायोगिक पर्यवेक्षण और शैक्षणिक आदान प्रदान किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications