पाक में संयुक्त राष्ट्र का अधिकारी अपह्रत

जानकारी के अनुसार सोलेकी जैसे ही घर से दफ्तर के लिए निकले उनकी कार का पीछा कर रहे बंदूकधारियों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।
इस हमले में कार चालक सैयद हाशिम रजा मारा गया और बंदूकधारियों ने अधिकारी को अगवा कर लिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और इलाके की घेराबंदी कर दी गई।
रिपोर्ट में कहा गया है कि यूएनएचसीआर के अधिकारी की तलाश में छापामारी शुरू कर दी गई है। यूएनएचसीआर ने हालांकि कहा है कि अपहरण की रिपोर्ट्स की जांच की जा रही है।
रिपोर्ट के अनुसार, घटना के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र और स्वयंसेवी संगठनों के सभी कार्यालयों में चौकसी बढ़ा दी गई है। अभी तक किसी संगठन ने अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली है।
बलूचिस्तान को बलूच कबायलियों की वजह से आतंकवाद की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। कबायली ज्यादा प्रांतीय स्वायत्तता और क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधनों से होने वाले लाभ में ज्यादा हिस्से की मांग कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications