रणबीर सिंह हुड्डा का निधन

रणबीर सिंह का सोमवार को पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ रोहतक में अंतिम संस्कार किया जाएगा। सिंह के निधन पर राज्य सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।
राज्य के सभी शिक्षण संस्थान व कार्यालय सोमवार को बंद रहेंगे। राज्य विधान सभा का बजट सत्र अब सोमवार के बदले शोक दिवस समाप्त होने के बाद आयोजित किया जाएगा। रणबीर सिंह के पुतं भूपेंद्र सिंह हुड्डा इस समय राज्य के मुख्यमंत्री हैं।
रणबीर सिंह ने गांधीवादी सेना से जुड़ कर देश की आजादी की लड़ाई में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने उन्हें जुलाई 1947 में संविधान सभा में भेजा। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाई।


Click it and Unblock the Notifications