इंजन से टकरायी स्‍कूल वैन, 6 बच्‍चे मरे

Firozpur on India map
फिरोजपुर, 2 फरवरी: पंजाब के फिरोजपुर जिले में मानवरहित रेलवे क्रासिंग पर एक दर्दनाक हादसे ने छह बच्‍चों की जान ले ली। बच्‍चों से भरी एक स्‍कूल वैन रेल इंजन से जा टकरायी।

यह हादसा फिरोजपुर और मोगा शहर के बीच हुआ। हादसे के दौरान बस में करीब तीस बच्‍चे सवार थे, जिनमें छह की मौत हो गई व 20 अन्य घायल बताए जा रहे है। यह घटना आज सुबह 8.30 बजे हुई है।

प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक रेलफाटक खुला हुआ था। उसी दौरान अचानक स्‍कूल वैन आयी। वैन के ड्राइवर ने रेलवेलाइन की ओर बिना देखे तेजी से वैन आगे बढ़ा दी। इसी दौरान ट्रैक पर आ रहे इंजन से जोरदार टक्‍कर हुई। वैन के परखच्‍चे उड़ गये।

ये बच्‍चे फिरोजपुर के डीएवी स्कूल के थे। मरने वाले बच्‍चों की उम्र ग्‍यारह से तेरह साल के बीच बतायी जा रही है। घटना के बाद से वैन का ड्राइवर फरार हो गया है।

पुलिस के मुताबिक हादसा उस समय हुआ, जब तलवंडी भाईयां स्थित वैन बच्चों को स्कूल लेकर जा रही थी और मानवरहित फाटक पर रेल इंजन से टकरा गई। रेल इंजन फिरोजपुर से लुधियाना जा रहा था। घायल बच्चों को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+