चुनाव आयोग में घमासान तेज

सोमवार को यह घमासान तब और तेज हो गया, जब इसमें कानून मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पीएम उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी कूद पड़े।
नवीन चावला को हटाने संबंधी सिफारिश पर आडवाणी ने अपने ब्लॉग पर गोपालास्वामी की डिमांड का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि नवीन चावला से संबंधित ताजा विवाद की तुलना चुनाव आयोग से संबंध अनुच्छेद 324 के साथ-साथ सर्वोच्च न्यायालय से संबंध अनुच्छेद 124 से करनी बेहतर होगी। इसका हवाला देते हुए आडवाणी ने भी नवीन चावला को हटाये जाने की मांग की है।
उधर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने कहा कि गोपालस्वामी की सिफ़ारिश चुनाव आयोग जैसे प्रतिष्ठित संस्थान को नुकसान ही पहुंचा सकती है।
चावला ही अगले मुख्य आयुक्त
इससे पहले सोमवार दोपहर को केंद्रीय कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज ने गोपालास्वामी पर वार करते हुए कहा कि चावला ही अगले मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे। उन्होंने कहा कि गोपालास्वामी राजनीतिक आका न बनें तो अच्छा होगा।
भारद्वाज ने मुख्य चुनाव आयुक्त के रवैये पर खेद जताते हुए कहा कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिये था। चुनाव आयोग अच्छा काम कर रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसका आदर किया जाता है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त एन गोपालास्वामी ने आयुक्त नवीन चावला पर राजनीतिक पार्टियों से संबंध होने के आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति से उन्हें हटाने की मांग की थी। इस बाबत उन्होंने राष्ट्रपति को एक पत्र भी लिखा था।


Click it and Unblock the Notifications