मुंबई हमले: एफबीआई फिर कर सकता है पूछताछ

FBI logo
नई दिल्ली, 2 फरवरी: मुंबई हमलों के तार कहां-कहां और किस-किस संगठन से जुड़े हैं, इसकी गुत्‍थी सुलझाने में जुटी अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्‍यूरो आफ इंवेस्‍टीगेशन (एफबीआई) दो संदिग्‍धों से पूछताछ की इजाजत मांगी है।

एफबीआई ने औपचारिक तौर पर पत्र लिखकर मुंबई पुलिस से इजाजत मांगी है, जिसमें कहा गया है कि एफबीआई की टीम उत्‍तर प्रदेश में पकड़े गये लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादियों से पूछताछ करना चाहती है। हालांकि मुंबई पुलिस इन आरोपियों से पहले ही पूछताछ कर चुकी है।

खुफिया विभाग के सूत्रों के मुताबिक फहीम अंसारी व सबाउद्दीन ने 26 नवंबर को मुंबई हमले के दौरान निशाना बनाए गए 10 स्थलों का नक्शा तैयार किया था और उनके बारे में पूरी जानकारी जुटाई थी।

एफबीआई की ओर से इन दोनों से पूछताछ के लिए निवेदन किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक मुंबई पुलिस एफबीआई को दो दिनों के भीतर इसे स्वीकृति दे सकती है।

अमेरिकी कानून के मुताबिक दुनिया में कहीं भी अमेरिकी नागरिकों पर किए गए हमले की जांच के लिए एफबीआई को अधिकार है। मुंबई हमले में छह अमेरिकी नागरिक मारे गए थे, लिहाजा हमले में शामिल किसी भी आरोपी से एफबीआई पूछताछ कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+