एसबीआई से लोन लेना होगा और सस्ता

स्टेट बैंक के अनुसार उसके पास काफी कैश हैं बैंक के चेयरमैन ओपी भट्ट ने यह जानकारी देते हुए कहा कि बैंक का डूबने वाला कर्ज भी बढ़ सकता है।
भट्ट ने कहा कि बैंक का नॉन परफॉर्मिंग एसेट यानी (डूबा कर्ज) बढ़ा भी तो ये मैनेजेबल होगा। उन्होंने कहा कि हम उसे झेल सकते हैं, लेकिन इस बारे में हमे सतर्क रहना होगा।
इस बीच रॉयटर्स ने एक सरकारी अधिकारी के कोट करते हुए कहा है कि सरकारी बैंकों के लोन रेट और कम होने चाहिए। इस समय वित्त मंत्री का काम देख रहे प्रणव मुखर्जी और सरकारी बैंकर्स के बीच बैठक से पहले इस अधिकारी ने कहा कि हाउसिंग और रियल एस्टेट सेक्टर में कर्ज का फ्लो बढ़ाने की जरूरत है। साथ ही कर्ज की लागत भी घटानी होगी।


Click it and Unblock the Notifications