'विमान को आपात स्थिति में उतारा गया'

इंडिगो एयरलाइंस की एक विमान को कुछ यात्रियों के 'आक्रामक व्यवहार और अपहरण की धमकी' के बाद दिल्ली में आपात स्थिति में उतारा गया.सरकार का कहना है कि कुछ यात्रियों के 'आक्रामक व्यवहार और अपहरण की धमकी' के बाद आपात स्थिति में विमान को हवाई अड्डे पर उतारा गया.
गृह मंत्री पी चिदंबरम ने एक टीवी चैनल से बातचीत में जानकारी दी कि तीन यात्रियों को हिरासत में लिया गया है जिनमें एक महिला शामिल है.चिदबंरम का कहना है कि मामले की जाँच की जा रही है.
इस विमान 163 यात्री सवार थे और ये घटनाक्रम लगभग दो घंटे तक चला और इसकी वजह से दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ानों में बाधा आई.
इसके पहले केंद्रीय नागरिक उड्डयन सचिव एम माधवन नांबियार ने पत्रकारों से बातचीत में जानकारी दी कि ऐसी स्थिति में आवश्यक सभी क़दम उठाए गए और विमान को आपात स्थिति में उतारा गया.
इंडिगो की उड़ान ई-664 को दिल्ली हवाई अड्डे के एक अलग थलग इलाक़े में ले जाया गया और इसे केंद्रीय सुरक्षा बल और एनएसजी कमांडो ने अपने घेरे में ले लिया.
माधवन नांबियर ने बताया कि कैबिनेट सचिव केएम चंद्रशेखर की अध्यक्षता में विभिन्न सचिवों की आपात बैठक भी हुई.इस बैठक में स्थिति की समीक्षा की गई और जब माना गया कि यात्रियों को कोई ख़तरा नहीं है तब उन्हें जाने की अनुमति दी गई.


Click it and Unblock the Notifications