दिल्ली में फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड

सफदरजंग मौसम कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया, "राजधानी में तापमान अनुमानों के अनुकूल है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के आस-पास है।"
अधिकारी ने बताया, "ठंड अभी खत्म नहीं हुई है। अगले कुछ दिनों में सर्दी एक बार फिर दस्तक दे सकती है। फिलहाल राजधानी में बारिश की भी कोई संभावना नहीं है।" राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.7 और अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक सुबह में कोहरे की धुंध बरकरार रहेगी और दिन में आसमान साफ बना रहेगा। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि दृश्यता 1,000 मीटर से अधिक है और सभी अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों का परिचालन समय से हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications