यूरोप में रची गई थी मुंबई हमले की साजिश!
एफआईए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ईरान के प्रेस टीवी चैनल को बताया कि हमले के मामले में पाकिस्तान द्वारा की जा रही जांच के परिणाम बताते हैं कि हमले की योजना एक यूरोपीय देश में तैयार की गई थी।
इस बयान के आने के तुरंत बाद एफआईए ने इससे अपना पल्ला झाड़ लिया। एफआईए की ओर से कहा गया कि एजेंसी का कोई भी अधिकारी मीडिया से बातचीत के लिए अधिकृत नहीं है।
प्रेस टीवी की वेबसाइट पर प्रकाशित एक खबर में लिखा है, "नाम गुप्त रखने की शर्त पर बात कर रहे अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी अभी उस देश का खुलासा करने का निर्णय नहीं कर पाए हैं।"
उस खास देश का नाम बताए बगैर अधिकारी ने कहा है कि जांच रिपोर्ट एक-दो दिनों के भीतर कूटनीतिक माध्यमों से भारत सरकार को सौंप दी जाएगी।
पाकिस्तानी अधिकारी ने कहा है कि एफआईए के जांच निष्कर्षो में मुंबई हमले में किसी पाकिस्तानी संगठन या समूह की संलिप्तता की बात सामने नहीं आई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications