पाकिस्तान में पीएमएल-एन नेता की हत्या
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस के हवाले से बताया कि हमला उस समय हुआ जब वह अपने परिजनों के साथ इस्लामाबाद से 65 किलोमीटर उत्तर में स्थित हरीपुर सिटी से खरीदारी करके लौट रहे थे। आजम की अस्पताल में मौत हो गई।
शेर आजम पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की सरकार में प्रोटोकॉल ऑफिसर थे।
हमले में आजम की पत्नी, दो बच्चे और उनकी एक महिला रिश्तेदार घायल हो गए।
गोलीबारी के बाद बंदूकधारी भाग निकले। अभी तक किसी गुट ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
पीएमएल-एन के प्रमुख नवाज शरीफ ने हत्या की निंदा करते हुए हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है। शनिवार को सत्ताधारी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के एक नेता की पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर सिटी में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलीमार कर हत्या कर दी थी। प्रांत में पीएमएल-एन की सरकार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications