झारखंड: 3 नक्सलियों की पीट-पीटकर हत्या

एक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रांची जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर हेसालपीडी गांव में पंचायत भवन का निर्माण करने वाले ठेकेदार संजय महतो का रविवार की रात नक्सलियों ने अपहरण कर लिया था। नक्सलियों ने फिरौती की मांग की लेकिन संजय नक्सलियों के चंगुल से बच निकलने में कामयाब रहे।
अधिकारी ने बताया कि सैंकड़ों ग्रामीण ठेकेदार की मदद के लिए आ गए और उन्होंने नक्सलियों को भागने नहीं दिया। नक्सलियों ने ग्रामीणों पर गोलियां भी चलाई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। इसके बाद क्रोधित ग्रामीणों ने तीनों नक्सलियों को घेर लिया और उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। बाद में उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में खूंटी जिले में पुलिस ने पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया के आठ नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।
झारखंड के 24 में से 18 जिलों में नक्सली सक्रिय हैं। नक्सली हिंसा में पिछले सात-आठ वर्षो में 1450 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications