प्रधानमंत्री की एम्स से छुट्टी
नई
दिल्ली, 1 फरवरी: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी मिलने के बाद अपने घर रवाना होने से पहले डॉक्टरों का शुक्रिया अदा किया। id="toptextpromo">प्रधानमंत्री
तीन सप्ताह बाद कामकाज शुरु कर देंगे। पिछले हप्ते उनकी सफल बाइपास सर्जरी की गई थी। मनमोहन सिंह की मीडिया सलाहकार दीपक संधू ने बताया, "प्रधानमंत्री को रविवार सुबह छुट्टी मिल गई। वे सुबह 7.30 बजे अस्पताल से अपने आवास के लिए रवाना हुए। अब वे आवास पर स्वास्थ्य लाभ करेंगे और उनकी फीजियोथैरेपी की जाएगी।" id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>संधू
ने बताया कि प्रधानमंत्री सबका शुक्रिया अदा करते हुए एम्स से गुजरे। उन्होंने चिकित्सकों के पूरे पैनल को धन्यवाद किया। प्रधानमंत्री के साथ उनकी पत्नी भी थीं।

Click it and Unblock the Notifications