चांद-फिजा की प्रेम कहानी में आया ट्विस्ट

हाल ही में फिजा से दूरी बनाने वाले चांद शनिवार को गुड़गांव पहुंचे। उन्होंने साफ कहा कि फिजा मेरे दिल में रहती है , पर मैं अपनी पहली पत्नी सीमा बिश्नोई और बेटे सिद्धार्थ को भी बेहद प्यार करता हूं।
चंद्रमोहन पिछले चार दिनों से अपनी दूसरी पत्नी अनुराधा बाली ऊर्फ फिजा से दूर है। फिजा ने पहले चंद्रमोहन के छोटे भाई कुलदीप पर उसके अपहरण का आरोप लगाया था।
बहरहाल एक कनाडाई मीडिया कंपनी ने अनुराधा बाली के जीवन की कहानी को सिनेमा के पर्दे पर उतारने के अधिकार के लिए प्रस्ताव दिया है। फिल्म का नाम संभवत: 'फिजा का चांद' होगा।
कनाडाई कंपनी ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी विक्रम बाजवा ने कहा कि अनुराधा को यह प्रस्ताव दिया गया है और वे इस पर विचार कर रही हैं। बाजवा के अनुसार वे फिजा को फिल्म में उनकी भूमिका खुद निभाने का भी प्रस्ताव दे सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications